Gariaband Jila Panchayat Vacancy 2025: कार्यालय जिला पंचायत, गरियाबंद (छ.ग.) में, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासियों से जिला/विकासखण्ड स्तर के रिक्त पद यथाः विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक (संविदा), क्षेत्रीय समन्वयक (संविदा), लेखापाल (संविदा), कार्यालय सहायक सह डाटा एण्ट्री आपरेटर (संविदा) लेखा सह एम.आई.एस. सहायक (संविदा) इत्यादि पदो पर भर्ती हेतु वांछित अर्हताधारी एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन दिनांक 06.03.2025 से 26.03.2025 तक कार्यालयीन समय 5:30 बजे तक विज्ञापन में दर्शित शैक्षणिक योग्यता, आवश्यक दस्तावेजों तथा नवीनतम स्व-प्रमाणित फोटो के साथ कार्यालय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत गरियाबंद, जिला गरियाबंद (छ.ग.) के पते पर पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट के माध्यम से आमंत्रित किया जाता है। व्यक्तिगत रूप से सीधे आवेदन अथवा ई-मेल/अन्य इलेक्ट्रानिक माध्यम से स्वीकार नहीं किये जायेंगे एवं अंतिम तिथि के उपरांत प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र को स्वमेव निरस्त माना जावेगा।
गरियाबंद जिला पंचायत भर्ती 2025: Zila Panchayat Gariaband Bharti 2025
Chhattisgarh Gariaband Zila Panchayat Recruitment 2025
आयु सीमा :-
- न्यूनतम आयु 21वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष
Gariaband Jila Panchayat Bharti 2025
चयन की प्रक्रिया:-
1. प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी उपरान्त दावा-आपत्ति हेतु पात्र/अपात्र अभ्यर्थियों की सूची, सूचना एवं अन्य दिशा-निर्देश कार्यालय के सूचना पटल एवं जिले की वेबसाईट में प्रकाशित किया जावेगा। इसके अवलोकन की जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी। अभ्यर्थियों को अन्य किसी भी माध्यम से भर्ती संबंधी पृथक से कोई सूचना नहीं दी जावेगी।
2. प्राप्त आवेदनों में से मेरिट अनुसार रिक्तियों के आधार पर निम्न तालिका में दिये गये संख्या अनुसार अभ्यर्थियों को पद अनुरूप दस्तावेज सत्यापन / लिखित परीक्षा/ कौशल परीक्षा / साक्षात्कार हेतु आहूत किया जावेगा।
Gariaband Panchayat Vacancy 2025 रिक्त पदों का विवरण भर्ती हेतु विज्ञापन
संस्था का नाम | कार्यालय जिला पंचायत, गरियाबंद (छ.ग.) |
पद का नाम | विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक, क्षेत्रीय समन्वयक, लेखापाल, कार्यालय सहायक सह डाटा एण्ट्री आपरेटर लेखा सह एम.आई.एस. सहायक |
पदों की संख्या | 07 |
कैटेगरी | संविदा नौकरी |
आवेदन मोड | ofline |
नौकरी स्थान | गरियाबंद (छ.ग.) |
अंतिम तिथि | 26.03.2025 |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://gariaband.gov.in |
Gariaband Jila Panchayat Bharti 2025
रिक्त पदों का विस्तृत विवरण
पद का नाम | पदों की संख्या |
विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक | 02 |
क्षेत्रीय समन्वयक | 02 |
लेखापाल | 01 |
कार्यालय सहायक सह डाटा एण्ट्री आपरेटर | 01 |
लेखा सह एम.आई.एस. सहायक | 01 |
कुल | 07 पद |
आवेदन की अंतिम तिथि
आवेदन प्रारंभिक तिथि | 06.03.2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 26.03.2025 |
Gariaband Jila Panchayat Bharti 2025
शैक्षणिक योग्यता
1. विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक पद हेतु
- शिक्षा:- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्था से स्नातकोत्तर / समकक्ष उपाधि।
- अनुभव स्तातकोत्तर उपाधि उपरांत विकासखण्ड/क्लस्टर स्तर के पद का न्यूनतम 02 वर्ष का गरीबी उन्मूलन / ग्रामीण आजीविका संबंधी क्षेत्र का शासकीय/अर्द्धशासकीय / शासकीय वित्त पोषित/शासन से अनुदान प्राप्त गैर-शासकीय संस्था से अनुभव
2. क्षेत्रीय समन्वयक पद हेतु
- शिक्षा:- 1. मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्तातक उत्तीर्ण।
- मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से कम्प्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा / सर्टिफिकेट।
- अनुभव :- स्नातक उपाधि उपरांत ग्रामीण विकास विभाग के योजनाओं में गरीबी उन्मूलन / आजीविका विकास परियोजनाओं में कम सेकम 01 वर्ष का गरीबी उन्मूलन / ग्रामीण आजीविका संबंधी क्षेत्र का शासकीय/अर्द्धशासकीय/शासकीय वित्त पोषित/शासन से अनुदान प्राप्त गैर-शासकीय संस्था से अनुभव
3. लेखापाल पद हेतु
- शिक्षा:- 1. मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य विषय पर स्तातक उत्तीर्ण। 2. मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से कम्प्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा एवं टेली सर्टिफिकेट।
- अनुभव : स्नातक उपरांत लेखा से संबंधित 02 वर्षीय 23,350 शासकीय/अर्द्धशासकीय / शासकीय वित्त पोषित / शासन से अनुदान प्राप्त गैर-शासकीय संस्था से अनुभव
4. कार्यालय सहायक सह डाटा एण्ट्री आपरेटर पद हेतु
- 1. मान्यता प्राप्त शिक्षा मंडल से 12 वी (10+2) उत्तीर्ण। अथवा कक्षा 10वीं बोर्ड द्वारा उत्तीर्ण एवं किसी भी विषय में त्रिवर्षीय डिप्लोमा उत्तीर्ण।
- 2. मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से कम्प्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा तथा हिन्दी एवं अंग्रेजी में डाटा एंट्री की गति (8000 की (Key) डिप्रेशन प्रतिघटा (गति के संबंध में कौशल परीक्षा ली जाएगी)
5. लेखा सह एम.आई.एस. सहायक पद हेतु
- शिक्षा 1. मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य विषय पर स्तातक उत्तीर्ण। स्नातक में प्राप्त प्रतिशत पर 100 अंक का बेटेज देते हुए
- 2. मान्यता प्राप्त संस्था/ विश्वविद्यालय से कम्प्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा एवं टेली सर्टिफिकेट।
- अनुभव : स्नातक उपरांत लेखा से संबंधित 02 वर्षीय शासकीय/अर्द्धशासकीय/शासकीय वित्त पोषित / शासन से अनुदान प्राप्त गैर-शासकीय संस्था से अनुभव वांछित शैक्षणिक योग्यता उपरांत संबंधित क्षेत्र में 02 वर्ष का शासकीय/अर्द्धशासकीय / शासकीय वित्त 05 अंक पोषित/शासन से अनुदान प्राप्त गैर-शासकीय संस्था से अनुभव
सैलरी कितना है
पद का नाम | सैलरी |
विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक | 39,875/- |
क्षेत्रीय समन्वयक | 26,490/- |
लेखापाल | 23,350/- |
कार्यालय सहायक सह डाटा एण्ट्री आपरेटर | 23,350/- |
लेखा सह एम.आई.एस. सहायक | 23,350/- |
आवेदन कैसे करे
- निर्धारित प्रारूप में आवेदन केवल पंजीकृत डाक / स्पीड़ पोस्ट के माध्यम से दिनांक 06.03.2025 से 26.03.2025 तक कार्यालयीन दिवस एवं समय पर जिला पंचायत गरियाबंद में ही स्वीकार किये जायेंगे। अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा।
- रिक्त पदों के लिये पदवार अलग-अलग आवेदन करना अनिवार्य है। साथ ही पत्राचार हेतु एक खाली लिफाफा 5 रू. डाक टिकट सहित स्वयं का पता लिखा आवेदन के साथ संलग्न करना होगा। 3. लिफाफे के ऊपर आवेदित पद का नाम / संवर्ग का स्पष्ट उल्लेख किया जावे, अन्यथा आवेदन निरस्त किया जावेगा।
अन्य दिशा निर्देष
- अभ्यर्थी को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है। उक्त संबंध में सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी मूल निवास प्रमाण पत्र की स्व-सत्यापित प्रति संलग्न किया किया जाना होगा।
- आरक्षित पदो में आवेदन हेतु सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र की स्व-सत्यापति प्रति संलग्न किया जावें।
- आवेदन में आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो एवं समस्त प्रमाण-पत्र तथा अंकसूची स्वप्रमाणित होना आवश्यक है। स्वप्रमाणित न होने की स्थिति में आवेदन पत्र निरस्त माना जावेगा।
- संविदा नियुक्ति 01 वर्ष के लिए होगी। तत्पश्चात आवश्यकता होने पर कार्ययोग्यता, कार्यक्षमता, वार्षिक कार्य मूल्यांकन (Annual Performance Appraisal) एवं व्यवहार के आधार पर शासन के निर्देशानुसार दोनो पक्षों की सहमति से कार्य अवधि बढ़ायी जा सकती है।
- यह नियुक्ति सामान्य प्रशासन विभाग के ज्ञापन क्र. एफ.9-/1-3 दिनाक 31 दिसंबर, 2012 के संविदा नियुक्ति के संबंध में समस्त शर्ते लागू होगी।
- संविदा अवधि में छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 के तहत अवकाश की पात्रता होगी।
- संविदा पर नियुक्त व्यक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 से शासित होंगे।
- संविदा अवधि के दौरान दोनों पक्षों में से किसी एक पक्ष के द्वारा एक माह की पूर्व सूचना या एक माह का वेतन जमा/देकर नियुक्ति समाप्त की जा सकेगी।
- सेवा समाप्ति पश्चात् संविदा अधिकारी/कर्मचारी के रूप में दी गई सेवा अवधि हेतु किसी प्रकार की पेंशन, उपादान या मृत्यू लाभ आदि की पात्रता नहीं होगी।
- जिले में प्राप्त कुल आवेदन पत्रों को मेरिट आधार पर सूचीबद्ध किया जायेगा और उनको कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जायेगा। तद्रपरांत कौशल परीक्षा में प्राप्त अंको को जोड़ते हुए अंतिम चयन सूची तैयार किया जावेगा।
- अनुभव प्रमाण-पत्र (आवेदित पद हेतु निर्धारित योग्यता से संबंधित हो) केवल शासकीय /अर्द्धशासकीय / शासकीय वित्त पोषित / शासन से अनुदान प्राप्त गैर-शासकीय संस्थाओं के ही मान्य होंगे। समकक्ष पद से संबंधित होने पर ही अत्यर्थी को नियमानुसार अनुभव अंक प्रदान किये जायेंगे।
- . आवेदन करने के समय अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने वाले संस्थान का नाम पूर्ण पता व अनुभव हेतु जारी कार्यालय आदेश क्रमांक, दिनांक एवं जारीकर्ता अधिकारी का नाम एवं पदनाम, संपर्क हेतु संबंधित का दूरभाष नंबर तथा ईमेल की जानकारी अनिवार्य रूप से दिया जावे। अन्यथा इसके अभाव में आवेदक द्वारा दिये गये अनुभव को मान्य न करते हुए अपात्र की श्रेणी में रखा जायेगा। जिसके लिये आवेदक ही स्वयं जिम्मेदार हागा। साथ ही गैर-शासकीय संस्था से जारी अनुभव प्रमाण-पत्र हेतु आवेदक को निरंतर 03 माह प्रमाणित पे-स्लीप/बैंक स्टेटमेंट प्रस्तुत करना अनिवार्य है। पदवार अनुभव हेतु प्रस्तुत दस्तावेज मान्य/अमान्य किये जाने के संबंध में अंतिम निर्णय चयन समिति के पास सुरक्षित होगा।
- पदों की संख्या में परिवर्तन संभावित है। यह नियुक्ति जिला के लिए निर्धारित रोस्टर अनुसार की जावेगी।\ विज्ञापन एवं आवेदन पत्र का विस्तृत प्रारूप जिला पंचायत गरियाबंद (छ.ग.) के सूचना पटल जिला प्रशासन गरियाबंद के वेबसाईट www.gariaband.gov.in छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ की वेबसाईट www.bihan.gov.in से अवलोकन / डाउनलोड किया जा सकता है। यदि आवेदक प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से नियुक्ति प्रक्रिया में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न करता है या प्रभावित करने की कोशिश करता है, तो अभ्यर्थी की उम्मीदवारी निरस्त की जा सकेगी।
- भर्ती प्रक्रिया के दौरान उत्पन्न किसी भी विवाद एवं समस्या पर अंतिम निर्णय लिये जाने का अधिकार कलेक्टर, जिला गरियाबंद के पास सुरक्षित रहेगा।
- मिशन संचालक SRLM, विकास आयुक्त कार्यालय, अटल नगर, नवा रायपुर के निर्देशानुसार नियमों में परिवर्तन किया जा सकेगा।
Gariaband Jila Panchayat Vacancy 2025
पदों की अधिक जानकारी के लिए Official Notification PDF Link अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन देख सकते है।
विषय | सुचना |
विभागीय विज्ञापन | क्लिक हियर |
टेलीग्राम लिंक | क्लिक हियर |