Bastar Swami Atmanand School Teacher Vacancy 2025: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बस्तर जिले के स्वामी विवेकानंद एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 134+ शिक्षकीय एवं गैर-शिक्षकीय पदों पर संविदा भर्ती। आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, वेतन, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियों की पूरी जानकारी पढ़ें।
Swami Atmanand School Bastar Jagdalpur Bharti 2025: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने का एक सुनहरा अवसर आपका इंतजार कर रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी, जगदलपुर, जिला-बस्तर, छत्तीसगढ़ ने कलेक्टर एवं अध्यक्ष, उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन प्रबंधन समिति जिला-बस्तर, छत्तीसगढ़ के माध्यम से स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जगदलपुर और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों (बस्तर, तोकापाल, दरभा, करपावण्ड, किलेपाल, लोहण्डीगुड़ा, धरमपुरा, नानगुर, बकावण्ड, भानपुरी, माडपाल, बास्तानार, करीतगांव, बडेचकवा, अलनार, करंजी एवं मांझीगुड़ा चिंगपाल) में शिक्षकीय और गैर-शिक्षकीय पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यदि आप शिक्षण या गैर-शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक हैं, तो यह आपके लिए एक शानदार मौका है।
Swami Atmanand School Bastar Jagdalpur Recruitment 2025
विवरण | जानकारी |
विभाग का नाम | कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जगदलपुर जिला-बस्तर छ.ग. |
संगठन का नाम | स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जगदलपुर एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय |
पद का नाम | शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय पद |
नौकरी का प्रकार | संविदा |
कुल रिक्तियां | 134 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 11/04/2025 |
आवेदन का तरीका | पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट |
आधिकारिक वेबसाइट | bastar.gov.in |
रिक्त पदों का विवरण
कुल पदों की संख्या – 134 पद
शिक्षकीय पद:
व्याख्याता
प्रधान पाठक
सहायक शिक्षक
ग्रंथपाल
गैर-शिक्षकीय पद:
सहायक ग्रेड-2
सहायक ग्रेड-3
चौकीदार
भृत्य
रिक्तियों की पूरी सूची जानने के लिए आधिकारिक विज्ञापन देखें।
आयु सीमा (Age Limit)
- सभी पद के लिए : न्यूनतम आयु 21 वर्ष, 40 वर्ष अधिकतम आयु (सामान्य)
- आयु में छूट: SC/ST/OBC/महिलाओं को नियमानुसार छूट अन्य छूटों के लिए विज्ञापन देखें।
शैक्षिक योग्यता क्या है
पद का नाम | योग्यता |
व्याख्याता | स्नातकोत्तर उपाधि, बी.एड. |
प्रधान पाठक (पूर्व माध्यमिक शाला) | स्नातकोत्तर उपाधि, बी.एड., 5 वर्ष का अनुभव |
प्रधान पाठक (प्राथमिक शाला) | स्नातक उपाधि, बी.एड./डी.एड./डी.एल.एड., 5 वर्ष का अनुभव |
शिक्षक | स्नातक उपाधि, बी.एड. |
कंप्यूटर शिक्षक | बी.एस.सी. (कम्प्यूटर साइंस)/बी.ई./बी.टेक. (कम्प्यूटर साइंस/आई.टी.), बी.सी.ए. या समकक्ष योग्यता |
व्यायाम शिक्षक | स्नातक उपाधि, बी.पी.एड./डी.पी.एड. |
सहायक शिक्षक (कला/विज्ञान) | उच्चतर माध्यमिक (10+2), डी.एड./डी.एल.एड. |
सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला) | उच्चतर माध्यमिक (10+2) |
ग्रंथपाल | स्नातक उपाधि, बी. लिब./डी. लिब. |
सहायक ग्रेड-02 | स्नातक उपाधि, पीजीडीसीए या समकक्ष, हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग |
सहायक ग्रेड-03 | बारहवीं (10+2), कंप्यूटर डिप्लोमा/प्रमाण पत्र, हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग |
भृत्य | 8वीं पास |
चौकीदार | 8वीं पास |
वेतन कितना है
पद का नाम | सैलरी (प्रति माह) |
व्याख्याता | ₹38100/- |
प्रधान पाठक (पूर्व माध्यमिक शाला) | ₹35400/- |
प्रधान पाठक (प्राथमिक शाला) | ₹35400/- |
शिक्षक | ₹35400/- |
कंप्यूटर शिक्षक | ₹35400/- |
व्यायाम शिक्षक | ₹35400/- |
सहायक शिक्षक (कला/विज्ञान) | ₹25300/- |
सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला) | ₹25300/- |
ग्रंथपाल | ₹25300/- |
सहायक ग्रेड-02 | ₹22400/- |
सहायक ग्रेड-03 | ₹19500/- |
भृत्य | ₹15600/- |
चौकीदार | ₹15600/- |
आवेदन की प्रक्रिया:
- आवेदक अपना आवेदन पत्र जिला शिक्षा अधिकारी, जिला बस्तर जगदलपुर, हाता ग्राउंड के पास रैम्बो हॉटल के सामने, जगदलपुर, पिन कोड-494001 के पते पर पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही प्रेषित कर सकेंगे।
- अन्य माध्यमों से प्राप्त आवेदन पत्र मान्य नहीं किए जाएंगे।
- आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 11/04/2025, दिन शुक्रवार, सांय 5:30 बजे तक होगी।
- समयावधि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जावेगा।
- विज्ञापन एवं आवेदन का प्रारूप बस्तर जिले के आधिकारिक वेबसाईट bastar.gov.in पर देखा जा सकता है।
- आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
- लिफाफे पर आवेदित पद का नाम और विषय स्पष्ट रूप से लिखें।
चयन प्रक्रिया क्या है:
- निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप छान-बीन उपरान्त अभ्यर्थियों की सूची दावा-आपत्ति के लिए जिला शिक्षा अधिकारी के सूचना पटल पर चस्पा की जावेगी एवं उसे एन.आई.सी. के वेब-साईट – www.bastar.gov.in पर भी देखा जा सकेगा।
- दावा-आपत्ति उपरान्त मेरिट अनुक्रम के आधार पर एक पद के विरूद्ध 5 अभ्यर्थियों (1:5) को साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया जावेगा।
- अभ्यर्थियों के न्यूनतम अहर्तादायी परीक्षा में प्राप्त अंकों का 80% एवं साक्षात्कार में पूर्णांक 20% में से प्राप्त अंकों के योग में से मेरिट सूची तैयार की जावेगी।
- सहायक ग्रेड- 02 एवं सहायक ग्रेड- 03 के पात्र अभ्यर्थियों के चयन हेतु साक्षात्कार के स्थान पर कौशल परीक्षा ली जावेगी।
- भृत्य व चौकीदार पद के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार नहीं लिया जावेगा, उनका चयन शैक्षणिक योग्यता में प्राप्तांकों के आधार पर मेरिट अनुक्रमानुुसार किया जावेगा ।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन शुरू | 28 मार्च 2025 |
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि | 11 अप्रैल 2025 |
दावा-आपत्ति हेतु सूची जारी | जल्द ही सूचित किया जाएगा |
साक्षात्कार/कौशल परीक्षा | जल्द ही सूचित किया जाएगा |
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में संविदा भर्ती 2025 बस्तर जिले के युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है। यदि आप शिक्षण या गैर-शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक हैं, तो यह आपके लिए एक शानदार मौका है। अंतिम तिथि से पहले आवेदन करें और इस अवसर का लाभ उठाएं! विज्ञापन को ध्यान से पढ़ें और सभी निर्देशों का पालन करें।
पदों की अधिक जानकारी के लिए Official Notification PDF Link अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन देख सकते है।
विषय | सुचना |
अधिसूचना डाउनलोड करें | क्लिक हियर |
टेलीग्राम लिंक | क्लिक हियर |
Sir result ही ना आया हो तो फॉर्म कैसे भरे